भारत
दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी में महिला की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
14 Nov 2026 10:47 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी इलाके में महिला की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने महिला के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी और इसी दौरान उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पुलिस को आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसको महिला दिखी थी, जिसके बाद वह गलत काम करने के इरादे से उसके पास गया था। नाकाम रहने पर आरोपी ने पीट-पीटकर उसकी हत्या की थी। आरोप है कि उसने महिला के सिर पर कई बार पत्थर से वार किए।
महिला का शव मंगलवार को बरामद किया गया था। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच चल रही है।
इससे पहले, शुक्रवार को दिल्ली के खजूरी खास थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। मृतक महिला की पहचान 35 से 40 साल की रीना के रूप में हुई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।
परिजनों का आरोप है कि राम कुमार नाम के एक शख्स ने रात के समय फोन करके रीना को अपने पास बुलाया था। आरोप है कि रीना उसके पास पहुंची, लेकिन अगली सुबह उसकी लाश इलाके में बरामद हुई। परिजनों ने इस पूरे मामले में राम कुमार की भूमिका पर सवाल उठाए। परिवार ने यह भी दावा किया कि इस मामले में पुलिस ने राम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
अभी खजूरी खास थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।
TagsDelhi Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





