भारत
दिल्ली पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक चित्र बनाने के आरोप में दो संदिग्ध को हिरासत में लिया
jantaserishta.com
29 Jan 2023 3:39 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने दावा किया है कि विकासपुरी, जनकपुरी, पश्चिम विहार, पीरागढ़ी और पश्चिमी दिल्ली के अन्य हिस्सों में दीवारों पर कथित तौर पर खालिस्तानी समर्थक पेंटिंग एवं नारे लिखने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को जनवरी के पहले सप्ताह में राष्ट्र-विरोधी भित्तिचित्र (हाथ से बने चित्र) मामले की सूचना मिली थी। मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी एफआईआर दर्ज की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल सेल ने दिल्ली में दंगे जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया।
दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने कहा, खालिस्तानी समूहों का स्लीपर सेल पंजाब और दिल्ली में सक्रिय था। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने भी हमें सतर्क किया था। अब हमने इस मामले में दो संदिग्धों को पकड़ा है।
फिलहाल दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Tagsदिल्ली पुलिसखालिस्तानी समर्थकखालिस्तानीखालिस्तानी समर्थक चित्रदिल्लीदिल्ली न्यूज़delhi policepro khalistanikhalistanipro khalistani picturesdelhidelhi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





