भारत

दिल्ली पुलिस का एक्शन, एक हिरासत में, खालिस्तानी आतंकवादी से संबंध का संदेह

jantaserishta.com
13 Jan 2023 8:56 AM IST
दिल्ली पुलिस का एक्शन, एक हिरासत में, खालिस्तानी आतंकवादी से संबंध का संदेह
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके से एक व्यक्ति को खालिस्तानी आतंकवादी के साथ संबंध होने के आरोप में हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। स्पेशल सेल की एक टीम ने जहांगीरपुरी इलाके से कुछ लोगों को उठाया था। गणतंत्र दिवस से पहले उनके कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकवादी के साथ संबंध होने का संदेह था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, उनसे पूछताछ की गई और मामले के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story