भारत
आफताब पर हमला नाकाम करने वाले पुलिसकर्मियों को लेकर बड़ा अपडेट
jantaserishta.com
29 Nov 2022 6:42 PM IST

x
देखें वीडियो।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस आयुक्त, संजय अरोड़ा ने मंगलवार को पुलिस की तीसरी बटालियन के सदस्यों से मुलाकात की, जिन्होंने रोहिणी में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के बाहर सोमवार रात आफताब अमीन पूनावाला पर तलवारों से लैस लोगों के एक समूह द्वारा हमले की योजना को नाकाम कर दिया। डीसीपी (तीसरी बटालियन) ढाल सिंह ने कहा- आज, सीपी ने एस्कॉर्ट टीम के सदस्यों से मिलने के लिए तीसरी बटालियन दिल्ली सशस्त्र पुलिस (डीएपी) के विकासपुरी पुलिस लाइन कार्यालय का दौरा किया और हमले को नाकाम करने वाली टीम की सराहना की। उन्होंने उनका मनोबल भी बढ़ाया और प्रत्येक सदस्य को उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।
ढाल सिंह ने कहा- सोमवार को जेल आदेश के तहत विचाराधीन कैदी आफताब को तिहाड़ जेल से रोहिणी स्थित एफएसएल ले जाया गया। शाम को करीब 6.45 बजे जब जेल वैन एफएसएल कार्यालय से निकली और गेट पार कर रही थी, तो अचानक तलवारों से लैस लोगों के एक समूह ने वैन पर हमला कर दिया। लेकिन टीम ने अनुकरणीय सूझबूझ का प्रदर्शन किया और जेल वैन को तेजी से वहां से लेकर चले गए, ताकि विचाराधीन कैदी और एस्कॉटिर्ंग स्टाफ को कोई नुकसान न हो।
जिहादी आफ़ताब की गाड़ी पर तलवार से किया गया हमला।बच गया जिहादी आफ़ताब। pic.twitter.com/72142iseUo
— Sagar Kumar "Sudarshan News" (@KumaarSaagar) November 28, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





