भारत

पुलिस ने साइबर क्रिमिनल्स का फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा, 6 गिरफ्तार, 20 हजार सिम कार्ड बरामद

jantaserishta.com
19 April 2023 6:04 PM IST
पुलिस ने साइबर क्रिमिनल्स का फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा, 6 गिरफ्तार, 20 हजार सिम कार्ड बरामद
x
बड़ा एक्शन.
रांची (आईएएनएस)| दिल्ली की साइबर पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा में साइबर क्रिमिनल्स के एक गिरोह का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 20 हजार से ज्यादा एक्टिवेटेड सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। ये लोग जामताड़ा में फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने पूरे देश में हजारों लोगों के बैंक अकाउंट में सेंध लगाई है। दिल्ली के आउटर नार्थ डिस्ट्रिक्ट की साइबर क्राइम पुलिस ने बैंक अकाउंट से फर्जी तरीके से रकम निकासी के एक कंप्लेन की जांच शुरू की तो इसके कनेक्शन जामताड़ा से जुड़े। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने जामताड़ा पहुंचकर छापेमारी की और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इनके पास से जो 20 हजार मोबाइल सिम बरामद किए गए हैं, उनका इस्तेमाल कर देश भर के लोगों से किसी न किसी बहाने उनके बैंक अकाउंट का डिटेल्स और एटीएम का पिन हासिल किया जाता था। साइबर क्रिमिनल्स एक सिम के जरिए किसी को ठगने के बाद उसका इस्तेमाल बंद कर देते थे। हर ठगी के लिए नए सिम का इस्तेमाल किए जाने से इन क्रिमिनल्स तक पहुंचना पुलिस के लिए आसान नहीं हो पाता था।
बीते हफ्ते दिल्ली पुलिस की एक दूसरी टीम जब साइबर अपराधियों के खिलाफ छापा मारने पहुंची थी तो गिरोह के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया था और एक साइबर ठग को छुड़ा ले गए थे।
बीते महीने जामताड़ा के साइबर ठगों ने कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एस चतुवेर्दी के खाते से 2.50 लाख रुपए उड़ा लिए थे। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने जामताड़ा के करमाटांड़ पुलिस के साथ मिलकर छापामारी करते हुए तीन साइबर क्रिमिनल्स शिव शंकर मंडल, मिथुन मंडल और तपन कुमार मंडल को गिरफ्तार किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story