भारत

धोखाधड़ी के कई मामलों में वांटेड प्रॉपर्टी डीलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 March 2026 12:00 PM IST
धोखाधड़ी के कई मामलों में वांटेड प्रॉपर्टी डीलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
नई दिल्ली: दिल्ली के क्राइम ब्रांच, सेंट्रल रेंज के स्टाफ ने कई मामलों में वांछित आरोपी राहुल पासवान को गिरफ्तार किया है। मूलरूप से बिहार के लखीसराय निवासी राहुल को 3 फरवरी 2023 को लक्ष्मी नगर थाने में दर्ज मुकदमे में फरार घोषित किया गया था।
आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान विशेष गुप्त सूचना प्राप्त होने के बाद शुरू किया गया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार कलखंडे के नेतृत्व में और एसीपी/सीआर पंकज अरोड़ा की निगरानी में क्राइम ब्रांच की टीम अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए गठित की गई। टीम ने आरोपी राहुल की गतिविधियों पर नजर रखी और उसे दिल्ली के कश्मीरी गेट पार्किंग क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया, जब वह शहर छोड़ने का प्रयास कर रहा था।
जांच में पता चला कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पिछले एक साल से हरियाणा के फरीदाबाद में रह रहा था। आगे की जांच में उसके खिलाफ दर्ज कई अन्य संपत्ति निवेश धोखाधड़ी मामलों में उसकी भागीदारी उजागर हुई। वह लोगों को धोखाधड़ीपूर्ण संपत्ति निवेश योजनाओं के माध्यम से ठगता था।
राहुल पासवान स्वयं को प्रॉपर्टी डीलर बताकर खरीदारों और विक्रेताओं का विश्वास जीतता था। इसके बाद वह स्थानीय लोगों को संपत्तियां या फ्लैट दिखाता और एडवांस पैसे लेकर फरार हो जाता है। इसके खिलाफ लक्ष्मी नगर थाने में तीन एफआईआर दर्ज हैं, जिसमें उसे फरार घोषित किया गया है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी कई शिकायतें दर्ज हैं।
आरोपी राहुल पासवान ग्रेजुएट है और अंग्रेजी अच्छी तरह बोलता है। पहले वह लक्ष्मी नगर क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के रूप में काम करता था। इसके बाद गुरुग्राम चला गया। कई लोगों को धोखा देने के बाद वह फरीदाबाद क्षेत्र में रहकर गिरफ्तारी से बच रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story