भारत

पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद

jantaserishta.com
29 March 2026 10:36 AM IST
पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद
x
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता विजेंद्र सिंह ने तहरीर दी थी कि उन्होंने बाजार से आने के बाद अपने घर में फोन रखे थे लेकिन एक घंटे बाद उनके घर से ही दो मोबाइल फोन चोरी हो गए। पेशे से वह माली का काम करते हैं।
पुलिस ने चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर केस की जांच शुरू की। जांच के दौरान फोन बंद निकला। इसके बाद गाजीपुर थाने के एसएचओ और एसीपी मधु विहार के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें हेड कांस्टेबल अजीत और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल थे। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के 25 से 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के विश्लेषण में घटना के समय दो संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां सामने आईं।
पुलिस ने मुखबिर और ह्यूमन इंटेलिजेंस का सहारा लेते हुए संदिग्धों की पहचान नमन उर्फ आशीष और योगेंद्र के रूप में की। दोनों आरोपी अपने घरों से फरार पाए गए, लेकिन पुलिस ने सादे कपड़ों में बाजार से उन्हें कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी के दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में योगेंद्र एक आदतन अपराधी है, जो चोरी, लूट व हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों सहित कुल 16 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और एक मामले में दोषी भी ठहराया जा चुका है। वहीं, नमन उर्फ आशीष बेरोजगार है और नशे का आदी बताया जा रहा है।
पुलिस अब आगे की जांच में जुटी है और आरोपियों के अन्य आपराधिक कनेक्शनों की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों अपराधी काफी शातिर हैं और लोगों के घर में किसी के न होने पर वहां चोरी करते रहे हैं। इससे पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story