भारत
पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद, महिलाएं भी शामिल
jantaserishta.com
31 Aug 2025 10:16 AM IST

x
कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 4 करोड़ रुपए है.
नई दिल्ली: आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान तस्करों के पास से 1.012 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 4 करोड़ रुपए है।
पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने सबसे पहले भलस्वा डेयरी इलाके के कलांदरा कॉलोनी, सर्विस रोड से एक महिला को दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार महिला की पहचान अफसाना (23), पत्नी अब्दुल माजिद उर्फ चिंटू, निवासी सी-571, ब्लॉक-सी, जहांगीरपुरी के रूप में हुई। इस संबंध में एफआईआर संख्या 590/25 दर्ज की गई और अफसाना को गिरफ्तार किया गया।
अफसाना से हुई गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी कर दो सप्लायरों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में नरेंद्र (37) और उनकी पत्नी ज्योति उर्फ मानशी (35) शामिल हैं। दोनों फ्लैट नंबर-15, दूसरी मंजिल, राज कन्हैया अपार्टमेंट, ब्लॉक-ए, हिमगिरि एन्क्लेव, बुराड़ी, दिल्ली के निवासी हैं। नरेंद्र को परिवहन प्राधिकरण, बुराड़ी के सामने से उसकी स्कूटी के साथ पकड़ा गया, जबकि ज्योति उर्फ मानशी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
नरेंद्र और ज्योति के घरों की तलाशी में कुल 712 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसमें 52 ग्राम, 470 ग्राम, 170 ग्राम और 20 ग्राम की चार खेप शामिल थीं। इस बरामदगी के बाद मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 25 और 29 भी जोड़ी गई।
दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है। इससे पहले, पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने गुरुवार को एक ड्रग पैडलर को 30.595 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। आईएसबीटी आनंद विहार के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने यह सफलता हासिल की थी। आरोपी की पहचान विवेक कुमार उर्फ किट्टू (19), निवासी जिला पटना, बिहार के रूप में हुई थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा उसे दिल्ली के मोती नगर और रघुवीर नगर में सप्लाई करना था।
Tags1 किलो से अधिक हेरोइन बरामददिल्ली पुलिसतीन तस्करMore than 1 kg heroin recoveredDelhi Policethree smugglers
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





