भारत
iPhone...पुलिस ने मोबाइल चोरी मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
16 Feb 2026 1:28 PM IST

x
पुलिस के अनुसार इससे पहले भी ये कई वारदात में शामिल था.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के घिटोरनी मेट्रो थाना पुलिस ने आईफोन चोरी के दो मामलों में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इससे पहले भी ये कई वारदात में शामिल था।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 13 फरवरी को थाना घिटोरनी में आईफोन चोरी के संबंध में दो अलग-अलग ई-एफआईआर दर्ज की गई थीं। दोनों मामलों में वारदात का तरीका एक जैसा होने के कारण पुलिस ने इसे संगठित पैटर्न मानते हुए विशेष जांच शुरू की।
एसआई राजेंद्र और राज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष “क्रैक टीम” गठित की गई। टीम ने हौज खास सहित विभिन्न मेट्रो स्टेशनों और आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज लेकर उसकी जांच की। जांच के दौरान फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो जानबूझकर एक शिकायतकर्ता को धक्का देता है और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाता है।
तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी दलजीत सिंह उर्फ दलबीर सिंह (42) को गिरफ्तार किया। यह आरोपी उत्तम नगर के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों ई-एफआईआर में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसने बताया कि वह उत्तम नगर में फल बेचने का काम करता है, लेकिन नशे की लत के कारण उसने चोरी और स्नैचिंग को आय का जरिया बना लिया था। वह विशेष रूप से महंगे मोबाइल फोन, खासकर आईफोन को चोरी कर बेच देता था।
उसने बताया कि उसे जो पैसा मिलता था, उससे वह कुछ दिन तक नशा करता था, इसके बाद पैसा खत्म हो जाने के बाद फिर से फोन चोरी करता रहता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी 2008 से सक्रिय एक “बैड कैरेक्टर” है और उसके खिलाफ कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 6 मामले घिटोरनी मेट्रो थाना, 1 मामला राजीव चौक मेट्रो थाना, 1 मामला शास्त्री पार्क मेट्रो थाना और 1 मामला पहाड़ गंज थाने में दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के परिजनों से भी बात की जा रही है और उनके अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





