भारत

दिल्ली पुलिस ने लूट के मामले में फरार आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
12 Sept 2026 1:09 PM IST
दिल्ली पुलिस ने लूट के मामले में फरार आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार
x
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नबी करीम थाना क्षेत्र में लूट के मामले में एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि आरोपी चार पुराने आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और वह लगातार जांच से बच रहा था।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि नबी करीम इलाके में एक व्यक्ति का मोबाइल फोन लूटा गया था। इस संबंध में 27 अगस्त को बीएनएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता बिहार का रहने वाला है, जो दिल्ली आया था और पहाड़गंज के एक होटल में ठहरा हुआ था। जब वह पहाड़गंज पुल से होते हुए पहाड़गंज इलाके की ओर जा रहा था, तो तीन लड़कों ने उसे रोका और ब्लेड दिखाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया।
जांच के दौरान दो आरोपियों अजीम और यश उर्फ ​​यासी को गिरफ्तार किया गया। अजीम को 30 अगस्त और यश उर्फ ​​यासी को 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने इस मामले में मुख्य आरोपी मोहित की संलिप्तता का खुलासा किया। हालांकि, सह-आरोपी मोहित फरार था और जानबूझकर गिरफ्तारी और जांच से बच रहा था।
आरोपी मोहित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया और उसे पकड़ने के लगातार प्रयास किए गए। बीते दिन पुलिस को आरोपी के बारे में सूचना मिली। इसके बाद नबी करीम थाना पुलिस ने उसे नीम वाला चौक से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी मोहित ने लूट के मामले में अपनी संलिप्तता कबूल की।
इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने सस्ते दाम पर वॉशिंग मशीन के स्पेयर पार्ट्स बेचने के नाम पर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पता चला कि धोखाधड़ी की रकम का कुछ हिस्सा पूर्वी दिल्ली में मौजूद एक एटीएम से निकाला गया था। इसके आधार पर दिल्ली के पूर्वी जिले के साइबर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई और मामले के खुलासे के लिए टीम का गठन किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story