Delhi: पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश, ऑपरेशन सिंदूर के बाद की पहली महत्वपूर्ण बात

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र सेनाओं के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति के परिप्रेक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं।
ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं सशस्त्र बलों की इस बहादुरी को इस देश की माताओं, बहनों और बेटियों को समर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि भारत के हमलों से आतंकवादियों की इमारतें ही नहीं उनका हौसला भी थर्रा गया। आतंकवादियों का मकसद सांप्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ना था। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का साथ देकर पाकिस्तान की दुनियाभर में पोल खुल गयी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई अभी केवल स्थगित की गयी है इसे कसौटी पर परखा जायेगा, भारत परमाणु ब्लैकमेल की धमकी में नहीं आयेगा।
समाचार अपडेट किया जा रहा है





