
x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली-फुकेत इंडिगो के एक विमान को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की ओर मोड़ दिया गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पहले ही इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
डीजीसीए अधिकारियों ने बताया, "इंडिगो ए32नियो विमान वीटी-आईएलएम ऑपरेटिंग फ्लाइट 6ए-1763 हाइड्रोलिक ग्रीन सिस्टम में खराबी के कारण एयर टर्नबैक में शामिल हुआ। उड़ान के दौरान हाइड्रॉलिक ग्रीन रिजर्वायर लो लेवल, सिस्टम लो प्रेशर और पंप लो प्रेशर वार्निग में खराबी आ गई।"
इस बीच, इंडिगो के एक प्रवक्ता ने कहा कि विमान आवश्यक रखरखाव के लिए दिल्ली लौट आया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को फुकेत के लिए एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया जा रहा है।
एयरलाइन ने कहा, "यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।"
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच वर्षो में देश में विभिन्न एयरलाइनों द्वारा तकनीकी खराबी से संबंधित कुल 2,613 घटनाएं दर्ज की गई हैं।
इंडिगो 885 ऐसी घटनाओं के साथ सूची में सबसे ऊपर है, इसके बाद स्पाइसजेट (691) और विस्तारा (444) है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





