भारत
दिल्ली: खाड़ी देशों की ओर जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री बोले- नहीं होनी चाहिए जंग
jantaserishta.com
3 March 2026 1:05 PM IST

x
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी स्थिति की वजह से पश्चिम की ओर जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी और समय-सारणी में बदलाव हो रहे हैं। खाड़ी देशों की ओर जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें मंगलवार को रद्द कर दी गईं, जिसके चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या में भारी कमी देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपने मेहमानों के लेने आए खुर्रम शाहजहां ने आईएएनएस से कहा कि मुझे कई मेहमानों का स्वागत करना था, इसलिए मैं हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर आया था। रिजर्वेशन काउंटर पर मुझे बताया गया कि फिलहाल कोई टिकट जारी नहीं किए जा रहे हैं। मुझे पता चला कि सुबह विमानों ने उड़ान भरी थी लेकिन वे भी वापस आ गईं । गल्फ कंट्री के लिए अभी कोई भी विमान उड़ान नहीं भर रहा है।
दुबई, दोहा, कुवैत, बहरीन के लिए कोई भी फ्लाइट ऑपरेट नहीं हो रही है। किसी के पास कोई कंन्फर्म डेट नहीं है कि कब तक स्थिति सामान्य होगी। उन्होंने कहा कि स्टॉफ ने बताया कि आज, कल या पांच तारीख के बाद से स्थिति नॉर्मल भी हो सकती है। कुछ यात्रियों को उड़ान कैंसिल होने के मैसेज आए हैं, लेकिन अभी रिजर्वेशन के लिए कोई भी कुछ बता नहीं पा रहा है।
एक महिला यात्री ने आईएएनएस से कहा कि हमें डर था कि हमारी उड़ान रद्द हो सकती है। हवाई क्षेत्र की सुरक्षा और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होने को लेकर काफी चिंता है। उन्होंने कहा कि संघर्ष जल्द खत्म हो, हम तो यही कहते हैं कि जंग होनी ही नहीं चाहिए। महिला यात्री ने कहा कि नुकसान का तो छोड़ो, सबसे पहले इंसान की जिंदगी कीमती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





