भारत

VIDEO: हिट एंड रन मामले में एक की मौत, 3 किलोमीटर तक भागती कार पर पड़ा रहा पीड़ित

jantaserishta.com
3 May 2023 3:41 PM IST
VIDEO: हिट एंड रन मामले में एक की मौत, 3 किलोमीटर तक भागती कार पर पड़ा रहा पीड़ित
x
परिवार में उसके माता-पिता और एक बहन है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के हाई सिक्युरिटी वीआईपी जोन में हिट एंड रन मामले में एक युवक की मौत हो गई है जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा कस्तूरबा गांधी मार्ग-टॉल्सटॉय मार्ग चौराहे पर शनिवार की रात हुआ था। किसी प्रत्यक्षदर्शी ने इसका वीडियो बना लिया था।
मृतक की पहचान दीपांशु वर्मा (30) के रूप में हुई है। उसके चचेरे भाई मुकुल का अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। ज्वेलरी शॉप चलाने वाले वर्मा के परिवार में उसके माता-पिता और एक बहन है।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुकुल कई फीट दूर जा गिरा जबकि वर्मा उछलकर कार की छत पर चला गया। कार चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय और तेज कर दी। प्रत्यक्षदर्शी ने अपने स्कूटर पर कार का पीछा किया और वीडियो बनाता रहा। काफी हॉर्न बजाने और चिल्लाने के बाद भी कार नहीं रुकी। करीब तीन किलोमीटर दूर जाकर दिल्ली गेट के पास उन्होंने वर्मा को कार की छत से नीचे फेंका और भाग गए।
वर्मा और मुकुल को अस्पताल ले जाया गया जहां वर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि पुलिस ने उनके नाम नहीं बताए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story