भारत

डॉक्‍टर ने नर्स के साथ किया बलात्‍कार, पहुंचा जेल

jantaserishta.com
30 Jun 2023 8:29 AM IST
डॉक्‍टर ने नर्स के साथ किया बलात्‍कार, पहुंचा जेल
x

DEMO PIC 

आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड किया।
नई दिल्‍ली: उत्‍तर पूर्वी द‍िल्‍ली के नंद नगरी इलाके में एक नर्स ने एक डॉक्‍टर पर बलात्‍कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 13 जून को एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह नूरुल हसन नाम के आरोपी डॉक्टर के साथ एक निजी नर्सिंग होम में नर्स के रूप में काम करती थी। अगस्त 2021 में हसन ने उसके साथ बलात्कार किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड किया। कथित तौर पर उसने उससे सात लाख रुपये भी लिए।
एक वरष्ठि पुलिस अधिकारी ने कहा, “जांच के दौरान, हसन को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से पकड़ा गया। नर्सिंग होम कुछ समय पहले बंद हो गया था।'' अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता की शादी 15 साल पहले हुई थी और उसकी दो बेटियां हैं। वह अब अपने पति से अलग हो चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story