भारत
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन को लैंड एक्वायर के लिए मिला 1000 करोड़
jantaserishta.com
25 April 2023 9:47 AM IST

x
DEMO PIC
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा, बुलंदशहर और दादरी के 86 गांवों की जमीन पर दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन (डीएनजीआईआर) बसाने की तैयारी है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया की जानी है। पहले चरण में नोएडा प्राधिकरण ने जमीन अधिग्रहण के 1000 करोड़ रुपए का बजट दिया है। इस बजट से बुनियादी सुविधाओं और इंडस्ट्री के लिए भूखंड का अधिग्रहण किया जाएगा। डीएनजीआईआर का मास्टर प्लान 2041 बनाया जा रहा है। ये मास्टर प्लान एसपीए कंपनी बना रही है। प्राधिकरण की जीएम प्लानिंग के मुताबिक आगामी बोर्ड बैठक में मास्टर प्लान को अप्रूवल मिल जाएगा। इससे पहले अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
पहले फेज में 3000 हेक्टेयर जमीन को विकसित किया जाएगा। इसको विकसित करने में 8500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें बुनियादी सुविधाएं जैसे बिजली, पानी , सड़क, प्लाटिंग, पार्क, ग्रीन बेल्ट शामिल है। ये पहले फेज के कुल लैंड का करीब 60 प्रतिशत होगा। यानी 40 प्रतिशत हिस्से में इंडस्ट्री लगेंगी। पहले फेज में करीब 1300 इंडस्ट्री लगेंगी।
डीएनजीआईआर 21 हजार हेक्टेयर (203 वर्ग किमी) क्षेत्र में बसाया जा रहा है। इसके लिए मास्टर प्लान 2041 बनाया जा रहा है। इसका 8811 हेक्टेयर एरिया औद्योगिक होगा। इसमें यूपीसीडा को 2 हजार 376 हेक्टेयर, इंडस्ट्रियल एरिया 6248 और मिक्स इंडस्ट्रियल एरिया 186 हेक्टेयर का होगा। इस प्रोजेक्ट को रोड, रेलवे और एक्सप्रेस वे जोड़ने का प्लान है, जिससे यहां निवेश बढ़े। इसमें फ्लैटड इंडस्ट्री की ऊंचाई 15 मीटर तक होगी। लाइट एंड सर्विस इंडस्ट्री की ऊंचाई करीब 12 मीटर और एक्स्टेंसिव इंडस्ट्री की ऊंचाई 9 मीटर होगी।
Tagsदिल्लीनोएडागाजियाबादइन्वेस्टमेंट रीजनलैंड एक्वायर1000 करोड़DelhiNoidaGhaziabadInvestment RegionLand Acquire1000 Crore
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





