भारत

घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, विजिबिलिटी शून्य, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

jantaserishta.com
15 Jan 2025 9:10 AM IST
घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, विजिबिलिटी शून्य, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट
x
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है। राष्ट्रीय राजधानी में विजिबिलिटी बेहद कम है। मौसम विभाग ने घना कोहरा और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आसमान में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबादी भी हो सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
दिल्ली में घने कोहरे की वजह से ट्रेन और बस सेवा पर असर पड़ रहा है। ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। वहीं, सड़कों पर भी गाड़ियां रेंग रही हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।
मौसम विभाग का कहना है कि सुबह के समय 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हवा की गति धीरे-धीरे दोपहर में 6 से 8 किमी प्रति घंटे तक बढ़ जाएगी। वहीं, दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद भी कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। इससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 1-4 डिग्री सेल्सियस, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में 4-10 डिग्री सेल्सियस, पूर्व और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान 10-16 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इसके अलावा, पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों के तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story