भारत
21 और 22 जनवरी को होगी तेज बारिश, तब तक रहेगा घना कोहरा
jantaserishta.com
17 Jan 2025 12:06 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
नोएडा: मौसम में फिर एक बार बदलाव देखने को मिला है। एक तरफ जहां मकर संक्रांति के बाद मौसम काफी साफ हो जाता है और लोगों को ठंड से निजात मिलती दिखाई देती है, वहीं इसके उलट न्यूनतम पारा लगातार गिर रहा है और घने कोहरे से भी लोगों का सामना हो रहा है।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 21 और 22 जनवरी को तेज बारिश से एनसीआर के लोगों का सामना हो सकता है और तब तक लोग घने कोहरे, तेज हवा के कारण कड़कड़ाती ठंड से मुकाबला करेंगे। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 17 जनवरी को एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है और अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है।
वहीं पर मौसम विभाग के मुताबिक 18 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। 19 जनवरी को भी मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है। इसके अगले दिन 20 जनवरी को मौसम विभाग ने बताया है कि एनसीआर में घना कोहरा छाया रहेगा और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री बने रहने की संभावना है।
इसके बाद ऐसे ही 21 और 22 जनवरी को भी मौसम विभाग के मुताबिक तेज बारिश से एनसीआर के लोगों का सामना होगा और दोनों ही दिन अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। लगातार पश्चिमी विक्षोभ में हो रही गड़बड़ी के कारण एक तरफ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल रही है, तो दूसरी तरफ उसका असर पास के मैदानी इलाकों में भी हो रहा है। इसलिए अचानक एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





