भारत

दिल्ली नगर निगम चुनाव: रुझानों में अब AAP-BJP के बीच कांटे की टक्कर, फैसला आज, जानें सब कुछ

jantaserishta.com
7 Dec 2022 9:07 AM IST
दिल्ली नगर निगम चुनाव: रुझानों में अब AAP-BJP के बीच कांटे की टक्कर, फैसला आज, जानें सब कुछ
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
कांग्रेस सीन से गायब।
नई दिल्ली: दिल्ली एमसीडी चुनाव में 8 बजे से मतगणना हो रही है. 1 घंटे बाद बीजेपी और आप के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है. हालांकि, कांग्रेस इस रेस से बाहर नजर आ रही है. यही वजह है कि कांग्रेस दफ्तर का अभी तक ताला भी नहीं खुला है.
AAP- 125
BJP- 118
Cong- 06
दिल्ली नगर निकाय (MCD) चुनावों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलती नजर आ रही है. वहीं, कांग्रेस सीन से गायब नजर आ रही है. हालांकि, अभी पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है. एमसीडी की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था. इन चुनाव में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं. दिल्ली एमसीडी पर पिछले 15 साल से बीजेपी काबिज है. लेकिन इस बार के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है.
वोटों की गिनती के लिए चुनाव आयोग ने कुल 42 मतगणना केंद्र बनाए हैं. मतगणना के लिए 68 चुनाव पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है. वोटों की गिनती रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उम्मीदवारों की मौजूदगी में या उनके प्रतिनिधियों के सामने की जा रही है. इसके अलावा चुनाव आयोग ने ECIL के 136 इंजीनियरों को भी तैनात किया है. इन मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इनमें सिर्फ रजिस्टर्ड लोगों को ही एंट्री मिलेगी. बता दें कि MCD में पिछले 15 सालों से BJP का शासन है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story