भारत

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022: बीजेपी को 10 और AAP को 6 सीटों पर जीत मिली

jantaserishta.com
7 Dec 2022 10:52 AM IST
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022: बीजेपी को 10 और AAP को 6 सीटों पर जीत मिली
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निकाय (MCD) चुनावों के नतीजे आ रहे हैं. रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है. हालांकि, बीजेपी भी अभी तक कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है. वहीं, कांग्रेस भी 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. हालांकि, अभी तक कांग्रेस सिर्फ 4-5 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए थी. एमसीडी की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था. इन चुनाव में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं. दिल्ली एमसीडी पर पिछले 15 साल से बीजेपी काबिज है. लेकिन इस बार के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है.

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है. उन्होंने कहा, आज देखना ये अहम है कि कांटे की टक्कर में जीत किसकी होती है. एक हिसाब से ये आप की हार है. वे कहते थे, हम 200 सीटें लाएंगे. ऐसे लोगों का चेहरा देखना चाहिए. AAP कभी बीजेपी से हार सकती है. जनता ने अभी नहीं कहा है कि आम आदमी पार्टी इतनी आगे है.
बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि इंतजार कीजिए. बीजेपी को जीत मिलेगी. मेयर बीजेपी का ही बनेगा. नतीजे आने दीजिए. केजरीवाल को हम 100 सीटों से नीचे समेट देंगे.
अभी तक 16 सीटों पर नतीजे आए हैं. इनमें से बीजेपी ने 10 पर, जबकि आप ने 6 पर जीत हासिल की है. आप अभी 121 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 96 सीटों पर आगे चल रही है. अब तक आए नतीजों और रुझानों के मुताबिक, आप को 42.4% जबकि बीजेपी को 38.5% वोट मिलता नजर आ रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story