भारत

मालदीव की छात्रा से बदमाशों ने छीना मोबाइल, सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा

jantaserishta.com
25 May 2023 2:33 PM IST
मालदीव की छात्रा से बदमाशों ने छीना मोबाइल, सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में बाइक सवार दो लोगों ने मालदीव की एक नागरिक से कथित तौर पर मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मालदीव की नागरिक सेंट स्टीफन कॉलेज की छात्रा है।
पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार की है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा, शिकायतकर्ता हवावा सिनमा मालदीव की रहने वाली है। उसने बताया कि वह सेंट स्टीफेंस कॉलेज में पढ़ती है और 23 मई को सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर कॉलेज गेस्ट हाउस के लिए वसंत कुंज जा रही थी।
डीसीपी ने कहा, हालांकि, जब वह कश्मीरी गेट इलाके में हनुमान मंदिर के पास एक ऑटो के पास पहुंची, तो बाइक सवार दो लड़के पीछे से आए और उसका मोबाइल फोन छीन लिया और वहां से भाग गए। अधिकारी ने कहा, पुलिस दल अपराधियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 356, 379 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story