भारत

तिहाड़ में सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंचे दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज

jantaserishta.com
24 April 2024 3:14 PM IST
तिहाड़ में सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंचे दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज
x
नई दिल्ली: दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को तिहाड़ में बंद सीएम केजरीवाल से मुलाकात की। जेल सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच मुलाकात जेल के 'जंगला मुलाकात' कमरे के भीतर हुई, यह जगह कांच की दीवार से विभाजित है और दोनों तरफ इंटरकॉम सुविधाएं दी हुई हैं।
सीएम से मिलने के बाद आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''सीएम से यह मुलाकात जंगला (ग्लास बैरियर) के माध्यम से हुई। हमने कई ऐसी चीजों पर बात की जिन पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं की जा सकती।'' इससे पहले 15 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए दिल्ली की तिहाड़ जेल गए थे। कथित शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए सीएम केजरीवाल तिहाड़ की जेल नंबर -2 में बंद हैं। जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने छह लोगों के नाम की लिस्ट दी है, जो जेल में उनसे मिल सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story