
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सत्येंद्र जैन 13 जून तक ईडी की कस्डी में ही रहेंगे। मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किए गए जैन को गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। ईडी ने कहा कि सत्येंद्र जैन को उनके सहयोगियों के सामने बैठाकर पूछताछ के लिए और समय की आवश्यकता है। वहीं, जैन की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि ईडी को जैन के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





