भारत

पटरी पर आई दिल्ली मेट्रो, कल के लिए किए गए हैं ये बदलाव

jantaserishta.com
28 Jan 2022 10:29 PM IST
पटरी पर आई दिल्ली मेट्रो, कल के लिए किए गए हैं ये बदलाव
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कोविड (COVID 19) की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के मद्देनज़र शनिवार से वीकेंड पर मेट्रो (Delhi Metro) सेवाओं को नियमित समय के अनुसार फिर से शुरू किया जाएगा. हालांकि कल बीटिंग रिट्रीट के चलते येलो लाइन पर सेवाओं में मामूली बदलाव किए गए है.

येलो लाइन यानी लाइन 2 (हुडा सिटी सेंटर - समयपुर बादली) के केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं दोपहर 2 बजे से शाम 6.30 बजे तक उपलब्ध नहीं होंगी. इस दौरान केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को येलो लाइन से वायलेट लाइन यानी लाइन 6 (कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह) और इसके विपरीत में इंटरचेंज की अनुमति होगी. इन स्टेशनों पर शाम साढ़े छह बजे सामान्य सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी.
शनिवार से नियमित सेवा शुरू हो रही है लेकिन बिना किसी स्टैंडिंग के 100% बैठने की क्षमता के साथ यात्रा के दिशा-निर्देश पहले जैसे ही हैं. स्टेशनों पर समान प्रवेश को देखते हुए कोविड दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए स्थिति के अनुसार विनियमित रहना जारी रहेगा. इसलिए डीएमआरसी यात्रियों के लिए सलाह है की सफर के लिए अतिरिक्त समय निकालें और इस दौरान सहयोग करें.
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (Coronavirus) के 4044 नए मामले आए हैं और 25 लोगों की मौत हुई है. वहीं, संक्रमण दर घटकर 8.60 प्रतिशत हो गई है. स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 17,64,41 जबकि मृतक संख्या 25,769 हो गई है. एक दिन पहले कुल 47,042 नमूनों की जांच की गई.
दिल्ली में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 4291 नए मामले आए थे और 34 लोगों की मौत हुई थी. वहीं, संक्रमण दर 9.56 प्रतिशत दर्ज की गई थी. बुधवार को 7498 मामले आए थे और संक्रमण दर 10.59 प्रतिशत थी. दिल्ली में 13 जनवरी को सबसे ज्यादा 28,867 मामले आने के बाद रोजाना के मामलों में कमी आने लगी. महामारी की मौजूदा लहर के दौरान 14 जनवरी को संक्रमण दर 30.6 प्रतिशत पर पहुंच गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story