भारत
एमसीडी के सिविक सेंटर में कड़ी सुरक्षा में आज दिल्ली मेयर का चुनाव
jantaserishta.com
6 Feb 2023 11:46 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव एमसीडी के सिविक सेंटर में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा है। एमसीडी सदन की पिछली दो बैठकों में आप और बीजेपी पार्षदों के बीच जबरदस्त हंगामा हुआ था। सोमवार की बैठक में किसी प्रकार का हंगामा ना हो, उसके मद्देनजर एमसीडी सदन के अंदर और सिविक सेंटर परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित एमसीडी सदन में दिल्ली मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव है। रविवार को आम आदमी पार्टी के सभी पार्षदों ने प्रोटेम स्पीकर सत्य शर्मा को पत्र लिखकर मनोनीत पार्षदों को वोटिंग राइट नहीं देने की अपील भी की थी। मनोनीत पार्षदों के वोटिंग राइट्स को लेकर आज भी एमसीडी सदन में हंगामा होने की आशंका है। इसी हंगामे की आशंका के मद्देनजर एमसीडी सदन और सिविक सेंटर परिसर में भारी पुलिस फोर्स और सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले 6 और 24 जनवरी को हुई एमसीडी की बैठक में हंगामे के चलते मेयर का चुनाव नहीं हो पाया था। 24 जनवरी को सभी पार्षदों ने शपथ ले ली थी। लेकिन उसके बाद एमसीडी सदन में आप और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा हो गया था।
आम आदमी पार्टी के सभी 135 पार्षद कल पीठासीन अधिकारी सत्य शर्मा को एक पत्र लिख चुके हैं। पत्र में आप पार्टी के सभी पार्षदों ने आज होने वाले मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव में मनोनीत पार्षदों को वोटिंग से प्रतिबंधित करने की मांग की थी।
Tagsदिल्ली मेयरदिल्ली मेयर चुनावएमसीडीएमसीडी सिविक सेंटरसिविक सेंटरदिल्लीDelhi MayorDelhi Mayor ElectionMCDMCD Civic CenterCivic CenterDelhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





