भारत

एमसीडी सदन में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा है दिल्ली मेयर का चुनाव

jantaserishta.com
22 Feb 2023 11:53 AM IST
एमसीडी सदन में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा है दिल्ली मेयर का चुनाव
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव एमसीडी के सिविक सेंटर में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा है। एमसीडी सदन की पिछली तीन बैठकों में आप और बीजेपी पार्षदों के बीच जबरदस्त हंगामा हुआ था। बुधवार की बैठक में किसी प्रकार का हंगामा ना हो, उसके मद्देनजर एमसीडी सदन के अंदर और सिविक सेंटर परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। पिछली तीन बैठकों में मनोनीत पार्षदों के वोटिंग राइट्स को लेकर आप और बीजेपी पार्षदों में जमकर हंगामा हो चुका है। सदन की तीन बैठकों में हुए हंगामे के मद्देनजर, इस बार भी मेयर चुनाव कड़ी सुरक्षा में हो रहा है। आप की मेयर कैंडिडेट शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट से चुनाव कराने की गुहार लगाई थी। उन्होंने एल्डरमैन के वोटिंग के अधिकार को भी चुनौती दी थी। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया कि एल्डरमैन को वोटिंग का अधिकार नहीं है, इसलिए वो मेयर चुनाव की प्रक्रिया से दूर रहेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story