भारत

दिल्ली मेयर चुनाव: बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम वापस लिए, निर्विरोध मेयर चुनी गईं AAP की शैली ओबेरॉय

jantaserishta.com
26 April 2023 11:46 AM IST
दिल्ली मेयर चुनाव: बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम वापस लिए, निर्विरोध मेयर चुनी गईं AAP की शैली ओबेरॉय
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए बुधवार को एिमसीडी चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम वापस ले लिए। सदन में पर्याप्त संख्या नहीं होने के बावजूद भाजपा ने एमसीडी में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए शिखा राय और सोनी पांडेय को उम्मीदवार बनाया था।
शिखा राय वर्तमान में ग्रेटर कैलाश -1 वार्ड से पार्षद हैं, जबकि सोनी पांडे नागरिक निकाय में पूर्वोत्तर दिल्ली में सोनिया विहार वार्ड का प्रतिनिधित्व करती हैं।
दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा, भाजपा ने एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव से हटने का फैसला किया है। हमारे प्रयासों के बावजूद, आम आदमी पार्टी ने एमसीडी की स्थायी समिति और वार्ड समितियों का गठन नहीं किया है।
आम आदमी पार्टी (आप) ने एमसीडी चुनावों के लिए शेली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल को मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story