भारत

दिल्ली मेयर चुनाव, BJP ने किया नाम का ऐलान

jantaserishta.com
27 Dec 2022 11:12 AM IST
दिल्ली मेयर चुनाव, BJP ने किया नाम का ऐलान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली मेयर चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने मेयर पद के लिए रेखा गुप्ता तो कमल बागड़ी को डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है. रेखा गुप्ता का मुकाबला आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ऑबेरॉय से होगा. जबकि डिप्टी मेयर पद के लिए मोहम्मद इकबाल से मुकाबला है.
वहीं, बीजेपी ने स्टैंडिंग कमेटी के लिए कमलजीत शेहरावत, गजेन्द्र दराल और पंकज लूथरा को चुना है. आज मेयर पद के चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है. ऐसे में ये सभी उम्मीदवार आज अपना नामांकन भर सकते हैं. जबकि आम आदमी पार्टी ने स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के लिए आमिल मलिक, रविंद्र कौर, मोहिनी जीनवाल और सारिका चौधरी के नाम की घोषणा की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story