भारत

आज दिल्ली को मिल सकता है नया मेयर

jantaserishta.com
6 Feb 2023 9:55 AM IST
आज दिल्ली को मिल सकता है नया मेयर
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित एमसीडी सदन में सोमवार को दिल्ली के मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव होगा। रविवार को आम आदमी पार्टी के सभी पार्षदों ने प्रोटेम स्पीकर सत्य शर्मा को पत्र लिखकर, मनोनीत पार्षदों को वोटिंग राइट नहीं देने की अपील भी की। मनोनीत पार्षदों के वोटिंग राइट्स को लेकर सोमवार को भी एमसीडी सदन में हंगामा होने की आशंका है। गौरतलब है कि इससे पहले 6 और 24 जनवरी को हुई एमसीडी की बैठक में हंगामे के चलते मेयर चुनाव नहीं हो पाया था। 24 जनवरी को सभी पार्षदों ने शपथ ले ली थी। लेकिन उसके बाद एमसीडी सदन में आप और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा हो गया था।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में नगर निगम का चुनाव 4 दिसंबर को हुआ था और 7 दिसंबर को परिणाम आए थे। इसमें आम आदमी पार्टी को 250 में से 134 सीटों पर जीत मिली थी। लेकिन अब तक मेयर नहीं चुना जा सका है। एमसीडी सदन में 6 और 24 जनवरी को हुई बैठकों में आप और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा हो जाने की वजह से अभी तक दिल्ली को नया मेयर नहीं मिल पाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story