भारत
दिल्ली हत्याकांड: डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय का दिया आश्वासन
jantaserishta.com
30 May 2023 5:31 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को 16 वर्षीय साक्षी के माता-पिता से मुलाकात की। साक्षी की रविवार शाम दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में उसके प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, शाहबाद डेयरी में पीड़ित परिवार से मिलने गई थी। परिवार वे बेहद गरीब है और सभी लगातार रो रहे हैं। साक्षी की मां सुबह से कई बार बेहोश हो चुकी है। उनकी एक ही मांग है कि हत्यारे को तुरंत फांसी दी जाए। हमारी टीम कल रात से परिवार के साथ है। हम बेटी का न्याय दिलाएंगे।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आरोपी साहिल से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने कुछ दिन पहले उसकी हत्या की साजिश रची थी। सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने 15 दिन पहले अपराध में इस्तेमाल किए गए चाकू को खरीदा था।
सूत्रों ने कहा, पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की तलाश शुरू की थी। लेकिन उसने पुलिस से बचने के लिए घटना के बाद फोन बंद कर लिया था और बस के माध्यम से रिठाला और फिर बुलंदशहर पहुंच गया था, जहां उसकी चाची रहती हैं। सूत्रों के अनुसार, मृतक साक्षी उसके (साहिल के) साथ संबंध जारी नहीं रखना चाहती थी, और वह पिछले कई दिनों से उसे नजरंदाज कर रही थी।
Tagsस्वाति मालीवालदिल्ली हत्याकांडडीसीडब्ल्यू प्रमुखहत्याswati maliwaldelhi murder casedcw chiefmurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





