भारत

फादर्स डे पर पिता ने गुस्से में बेटे को मारा चाकू, गिरफ्तार

jantaserishta.com
18 Jun 2023 5:09 PM IST
फादर्स डे पर पिता ने गुस्से में बेटे को मारा चाकू, गिरफ्तार
x
वह झगड़े को शांत कराने की कोशिश कर रहा था।
नई दिल्ली: फादर्स डे के दिन पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन इलाके में 64 साल के एक शख्स ने गुस्से में अपने 23 वर्षीय बेटे को चाकू मार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बेटे पर चाकू से उस समय वार किया जब वह झगड़े को शांत कराने की कोशिश कर रहा था।
आरोपी अशोक सिंह इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड से सीनियर मैनेजर के पद से रिटायर हुए हैं। आरोपी का बेटा आदित्य कंप्यूटर इंजीनियर है और वह गुरुग्राम में काम करता है। घायल आदित्य को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अशोक ने गुरुग्राम में एक फ्लैट खरीदा और भुगतान करने के लिए अपनी पत्नी मंजू को अपने सेल फोन पर एक ऐप डाउनलोड करने का निर्देश दिया।
अधिकारी ने कहा, ऐप को डाउनलोड होने में समय लग रहा था। इससे अशोक नाराज हो गया, और पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। उनके बेटे आदित्य ने उन्हें समझाने की कोशिश की। तभी गुस्से में आकर अशोक ने अपने बेटे को चाकू मार दिया। अशोक ने बेटे आदित्य के सीने पर चाकू से दो वार किया। उसे इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। बाद में इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की धारा 324 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story