भारत

पैसे, आधार, पैन कार्ड और मोबाइल फोन छीना...स्कूटी चुराने से मना करने पर युवक को मारा चाकू, की लूटपाट

jantaserishta.com
4 April 2023 1:27 PM IST
पैसे, आधार, पैन कार्ड और मोबाइल फोन छीना...स्कूटी चुराने से मना करने पर युवक को मारा चाकू, की लूटपाट
x
पीड़ित ने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में तीन लोगों ने स्कूटी चोरी करने में मदद करने से इनकार करने पर एक व्यक्ति की चाकू मारकर उससे लूटपाट की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घायल की पहचान आजाद मार्केट निवासी समीर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजकर 20 मिनट पर हुई।
अधिकारी ने कहा, तीनों आरोपी, ईशान, अमन और अनस, जिनके बारे में समीर जानने का दावा करता है, उसके पास पहुंचे और स्कूटी चुराने में उसकी मदद मांगी। जब समीर ने मना कर दिया, तो उसे पास के एक चाय की दुकान पर ले गए, जहां आरोपी ने कथित तौर पर उसे धमकी दी।
समीर के बयान के मुताबिक, ईशान ने चाकू निकाला और उससे 2,350 रुपये लूट लिए, साथ ही उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल फोन भी छीन लिया।
अधिकारी ने कहा, ईशान ने कथित तौर पर समीर को कई बार चाकू मारा, जिससे उसके कई घाव हो गए। पीड़ित ने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story