भारत
बस में शख्स ने महिला को दिखाया 'प्राइवेट पार्ट', फिर...
jantaserishta.com
6 Jan 2023 8:18 AM IST

x
DEMO PIC
घिनौनी हरकत.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| देश की राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया। हालांकि, बस में मौजूद मार्शल संदीप ने व्यक्ति को पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर वायल हुए वीडियो में आरोपी पकड़े जाने के बाद रोते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में मार्शल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने घटना के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया है और आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
बिहार के मूल निवासी जाकिर के रूप में पहचाने जाने वाला व्यक्ति उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी इलाके में रहता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़िता से संपर्क किया, लेकिन महिला ने कोई भी शिकायत करने से इनकार कर दिया।
डीटीसी बस में एक घटना के संबंध में मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इसके बाद उत्तरी रोहिणी पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू की और इसे एक महिला उप-अधिकारी को सौंपा गया था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता से उसका बयान दर्ज करने या इस संबंध में शिकायत दर्ज करने के लिए संपर्क किया गया था। हालांकि, महिला ने कथित घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। भविष्य में, यदि कथित घटना के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





