भारत

पुलिस का तेज एक्शन, शख्स को अगवा किए जाने के 20 मिनट बाद छुड़ाया गया

jantaserishta.com
27 March 2023 2:09 PM IST
पुलिस का तेज एक्शन, शख्स को अगवा किए जाने के 20 मिनट बाद छुड़ाया गया
x
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में एक व्यक्ति को अगवा किए जाने के 20 मिनट बाद छुड़ा लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को शाम 4.33 बजे फोन आया। रविवार को पंडित पार्क क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय दीपक को दो व्यक्तियों ने एक कार में घर से अगवा कर लिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पीड़ित का फोन नंबर प्राप्त किया गया, और लोकेशन के आधार पर झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र के कांच रेस्तरां में छापा मारा गया। पीड़ित को 20 मिनट के भीतर बचा लिया गया।
अधिकारी ने कहा, कृष्णा नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और दोनों आरोपियों की पहचान न्यू गोविंदपुरा निवासी पारितोष गुप्ता (30) और बिहारी कॉलोनी निवासी लव (29) के रूप में हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story