भारत

दिल्ली: करोलबाग स्थित पंजाब नेशनल बैंक में भीषण आग, देखें VIDEO

jantaserishta.com
11 Feb 2023 12:23 PM IST
दिल्ली: करोलबाग स्थित पंजाब नेशनल बैंक में भीषण आग, देखें VIDEO
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के करोल बाग इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवाएं (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, करोल बाग में गुरुद्वारा रोड पर पीएनबी में आग लगने की सूचना शनिवार सुबह करीब 5.15 बजे मिली। दमकल की 17 गाड़ियों को आग बुझाने को लगाया गया। आग पर सुबह 7.05 बजे काबू पा लिया गया।
गर्ग ने कहा, आग बैंक के ग्राउंड और मेजेनाइन फ्लोर पर लगी थी। फिलहाल, किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story