भारत
2 विमानों को एक ही समय पर उड़ान भरने और उतरने की मिली अनुमति, बड़ा हादसा टला
jantaserishta.com
23 Aug 2023 4:03 PM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना बाल-बाल बच गई। बताया जाता है कि विस्तारा एयरलाइंस के एक विमान को उड़ान भरने की मंजूरी दी गई। जबकि, दूसरा विमान लैंडिंग की प्रक्रिया में था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के निर्देशों के बाद टेक-ऑफ को तुरंत रद्द कर दिया गया। सूत्रों ने कहा कि यह घटना दिल्ली से बागडोगरा जा रही फ्लाइट यूके725 से जुड़ी है।
सूत्रों के मुताबिक “जब घटना की सूचना मिली तब सुबह लगभग 8:30 बजे थे। दोनों विस्तारा की उड़ानें थीं। उड़ान यूके725 को एटीसी ने आगे बढ़ने की अनुमति दे दी थी। लेकिन, एक महिला पायलट द्वारा संचालित एक अन्य उड़ान ने लैंडिंग के रास्ते में देखा कि समानांतर उड़ान भरने के लिए फ्लाइट तैयार हो रही थी।” सूत्रों ने कहा, “उसने (महिला पायलट) एटीसी को सूचित किया। इसके बावजूद फ्लाइट यूके725 के पायलट को एटीसी ने उड़ान भरने के लिए आगे बढ़ने की अनुमति दी। लेकिन, उसने इनकार कर दिया और इंजन में ईंधन भरने और नियमित जांच के लिए विमान को मोड़ दिया।” इस संबंध में बार-बार कॉल और मैसेज के बावजूद एयरपोर्ट अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं आया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





