भारत

दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात

jantaserishta.com
1 Oct 2025 12:39 PM IST
दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात
x
नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में हुई। उपराष्ट्रपति कार्यालय ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी। उन्होंने उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष की मुलाकात की एक तस्वीर को भी शेयर किया।
उपराष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, "लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने आज उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में मुलाकात की।" इससे पहले, 28 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी। इस बात की जानकारी उपराष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट के जरिए दी गई।
उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में लिखा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और उनके साथ कई विषयों पर गहन चर्चा की।"
इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अनुप्रिया पटेल और प्रतापराव जाधव ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने उपराष्ट्रपति को मंत्रालयों की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी।
बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित सीपी राधाकृष्णन ने 12 सितंबर को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें शपथ दिलाई। 67 वर्षीय राधाकृष्णन ने 9 सितंबर को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी।
तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से अचानक इस्तीफा देने के कारण नियमों के तहत यह चुनाव जरूरी था। ऐसा इसलिए कि अगले उपराष्ट्रपति का निर्वाचन निवर्तमान उपराष्ट्रपति की पदावधि की समाप्ति के 60 दिनों के भीतर किया जाना होता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story