भारत
Delhi शराब घोटाला: ED ने 8वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की
jantaserishta.com
28 Jun 2024 8:15 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
NEW DELHI नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में आठवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में विनोद चौहान को आरोपी बनाया है. विनोद चौहान पर आरोप है कि उसने हवाला के जरिए आम आदमी पार्टी को रिश्वत की रकम पहुंचाई. ईडी ने अब तक नौ चार्जशीट दाखिल की है. इसके पहले 17 मई को ईडी ने सातवीं पूरक चार्जशीट दाखिल की थी. उस चार्जशीट में ईडी ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को आरोपी बनाया था. वहीं 10 मई को ईडी ने छठीं पूरक चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें बीआरएस नेता के. कविता, चनप्रीत सिंह, दामोदर शर्मा, प्रिंस कुमार और अरविंद सिंह को आरोपी बनाया गया था.
इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार होने वाले लोगों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और बीआरएस नेता के. कविता भी शामिल हैं. इसमें संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट जमानत दे चुकी है. बता दें कि 21 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से संरक्षण नहीं मिलने के बाद ईडी ने 21 मार्च को ही देर शाम को अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था.
यह भी पढ़ें- केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सीएम मान बोले- दिल्ली सीएम झुकेंगे नहीं
इसके बाद मामले में अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने 26 जून को गिरफ्तार किया था. केजरीवाल फिलहाल सीबीआई हिरासत में हैं. वहीं मनीष सिसोदिया को ईडी ने इस मामले में 9 मार्च 2023 को पूछताछ के बाद तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था. उससे पहले सीबीआई ने उन्हें 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था.
Tagsशराब घोटालासप्लीमेंट्री चार्जशीटघोटालाशराबचार्जशीटLiquor scamsupplementary chargesheetscamliquorchargesheet
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





