भारत
दिल्ली एलजी ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे को राष्ट्रपति के पास भेजा
jantaserishta.com
1 March 2023 11:58 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| आम आदमी पार्टी (आप) के जेल में बंद दो मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अनुरोध पर एलजी सक्सेना ने राष्ट्रपति से स्वीकृति देने की सिफारिश की है, स्वीकृति के बाद दोनों का इस्तीफा मंजूर हो जाएगा।
इस बीच, सिसोदिया के इस्तीफे के बाद, आप सरकार ने नए मंत्रियों के शामिल होने तक अपने विभागों को अपने दो कैबिनेट सहयोगियों कैलाश गहलोत और राज कुमार आनंद को सौंपने का फैसला किया।
सिसोदिया के नेतृत्व वाले 18 विभागों में से वित्त और पीडब्ल्यूडी सहित आठ विभागों की जिम्मेदारी गहलोत को दी गई है, जबकि शिक्षा और स्वास्थ्य सहित शेष दस विभागों की जिम्मेदारी आनंद को सौंपी गई है।
गहलोत और आनंद को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने से दोनों मंत्रियों के पास अब 14-14 विभाग होंगे।
गहलोत पहले से ही छह विभागों को संभाल रहे हैं, जिनमें कानून, न्याय और विधायी मामले, परिवहन, प्रशासनिक सुधार, सूचना प्रौद्योगिकी, राजस्व और महिला एवं बाल विकास शामिल है।
राजकुमार आनंद चार विभागों गुरुद्वारा चुनाव, अनुसूचित जाति और जनजाति, समाज कल्याण और सहकारिता के मंत्री है।
Tagsदिल्ली एलजीमनीष सिसोदियासत्येंद्र जैनइस्तीफाराष्ट्रपतिDelhi LGManish SisodiaSatyendar JainresignationPresident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





