भारत
दिल्ली एलजी ने 108 सहायक लोक अभियोजकों की पदोन्नति को मंजूरी दी
jantaserishta.com
9 March 2023 5:36 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने गुरुवार को 108 सहायक लोक अभियोजकों (असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) को अतिरिक्त लोक अभियोजक (एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) के रूप में पदोन्नति देने की स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही दिल्ली सरकार के अभियोजन निदेशालय में लंबे समय से खाली पड़े अतिरिक्त लोक अभियोजकों के 150 पदों में से 108 को भर जाएंगे। साथ ही यूपीएससी को भी जल्द से जल्द इन प्रोन्नति को नियमित करने को कहा है। इस कदम से अभियोजन निदेशालय के पास लंबित मामलों का त्वरित निपटान सुनिश्चित होने की उम्मीद है।
वीके सक्सेना ने पदभार ग्रहण करने पर सेवा विभाग और मुख्य सचिव को कर्मचारियों की पदोन्नति सुनिश्चित करने और सेवानिवृत्त सरकारी सेवकों की समस्याओं को कम करने के लिए सभी कदम उठाने का आदेश दिया था।
Tagsदिल्ली एलजीसहायक लोक अभियोजकों की पदोन्नतिदिल्लीदिल्ली न्यूज़वी.के. सक्सेनाDelhi LGPromotion of Assistant Public ProsecutorsDelhiDelhi NewsV.K. Saxena
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





