भारत

दिल्ली एलजी और सीएम ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

jantaserishta.com
26 Jan 2023 12:39 PM IST
दिल्ली एलजी और सीएम ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| गणतंत्र दिवस पूरे देश में धूमधाम से और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह भारत का 74वां गणतंत्र दिवस है। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राजधानी के लोगों को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा है कि सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई। एक गणराज्य में जनता और जनता का शासन सबसे महत्वपूर्ण होता है। भारत में गणतंत्र की स्थापना करने के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत कुबार्नी दी है। अब अपने गणतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी हम सब की है।
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर शहीदों को नमन किया और कहा कि आइए हम अपने संविधान में निहित आदशरें मूल्यों और प्रणालियों के पोषण सुरक्षा और मजबूती के लिए खुद को फिर से समर्पित करें, और एक मजबूत शांतिपूर्ण शक्ति संपन्न भारत बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story