भारत

दिल्ली कंझावला केस: लड़की का शव परिजनों को सौंपा गया, आज अंतिम संस्कार

jantaserishta.com
3 Jan 2023 5:09 PM IST
दिल्ली कंझावला केस: लड़की का शव परिजनों को सौंपा गया, आज अंतिम संस्कार
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के कझांवला में कार से घसीटी गई लड़की की मौत के बाद उसका शव मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया गया। इससे पहले मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम किया गया। परिवार के एक सदस्य ने कहा कि पीड़िता अंजलि के शव का मंगलवार शाम अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में सोमवार शाम तीन डॉक्टरों के एक पैनल ने पोस्टमार्टम किया था। वाहन के नीचे सुल्तानपुरी से कंझावला तक करीब 12 किमी तक घसीटते हुए दिल्ली के बाहरी इलाके में शनिवार देर रात एक भीषण हादसे में अंजलि की मौत हो गई थी।
एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने महिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट हासिल कर ली है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला के साथ रेप नहीं हुआ था और उसके प्राइवेट पार्ट्स में चोट के कोई निशान नहीं हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story