भारत
दिल्ली कंझावला केस: पीड़िता का शव लेने एमएएमसी अस्पताल पहुंचे परिजन
jantaserishta.com
3 Jan 2023 3:19 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के बाहरी इलाके में कार से घसीटने के चलते हुई 20 वर्षीय लड़की की मौत के मामले में पीड़िता के परिजन मंगलवार को शव लेने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि महिला अंजलि का आज शाम अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जब उनसे पूछा गया कि क्या परिवार के सदस्य को उसकी दोस्त निधि के बारे में पता था, जो दुर्घटना के समय अंजलि के साथ थी, उन्होंने कहा कि अंजलि अकेली गई थी और उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।
सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला के साथ बलात्कार नहीं हुआ और उसके निजी अंगों पर चोट के कोई निशान नहीं थे।
एमएएमवी में तीन डॉक्टरों के एक पैनल ने सोमवार शाम को अंजलि के शव का पोस्टमार्टम किया, जिसकी मौत दिल्ली के बाहरी इलाके में शनिवार देर रात एक भीषण दुर्घटना में हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें अंजलि कार के नीचे घिसटती हुई नजर आ रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





