भारत

दिल्ली: लूटी 2 करोड़ की ज्वेलरी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
31 Aug 2022 3:01 PM IST
दिल्ली: लूटी 2 करोड़ की ज्वेलरी, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली के पहाड़गंज में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. यहां पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने करीब 2 करोड़ की ज्वेलरी लूट ली. बदमाशों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर इस वारदात को अंजाम दिया है.

बताया जा रहा है कि घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे की है. कुछ अज्ञात बदमाशों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च डालकर उससे करीब 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी लूट ली. पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि पुलिस को अहम सबूत मिले हैं. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है.
बताया जा रहा है कि कोरियर कंपनी के कर्मचारी को यह ज्वेलरी चंडीगढ़ और लुधियाना भेजनी थी. पुलिस के मुताबिक, उनके पास सुबह 4:49 बजे कॉल आई थी कि पहाड़गंज में दो लोगों ने एक व्यक्ति की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर उससे कुछ सामान लूट लिया. जांच करने पहुंची पुलिस को पता चला कि जो लोगों के पास दो बैग थे, इनमें ज्वेलरी से भरा बॉक्स था, जिसे चंडीगढ़ और लुधियाना ले जाना था.
रास्ते में चार लोगों ने इन्हें लूट लिया. एक आरोपी पुलिस की वर्दी में भी था. उन्होंने पहले दोनों को चेकिंग करने के नाम पर रोका. तभी दो लोग पीछे से आए और उन्होंने कोरियर कंपनी के कर्मचारियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और उन्होंने बैग और बॉक्स लूट लिए.ज्वेलरी की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि हमें अहम सबूत मिले हैं. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story