भारत

दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर ने 30 वर्षीय युवक को कुचला, हुई मौत

jantaserishta.com
23 Nov 2022 2:02 PM IST
दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर ने 30 वर्षीय युवक को कुचला, हुई मौत
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| मंगोलपुरी इलाके में मंगलवार रात को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के टैंकर से कुचलकर 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बुद्ध विहार इलाके के रहने वाले संतोष कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी और वह गैस सिलेंडर सप्लाई का काम करता था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, मंगोलपुरी के जी ब्लॉक के हनुमान मंदिर में एक व्यक्ति को कुचले जाने के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को रात करीब 1.28 बजे कॉल मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
इसी बीच, डीटीसी में कंडक्टर सतेंद्र सोलंकी के पास रात करीब 1.20 बजे एक और पीसीआर कॉल आई कि उन्होंने आयुध डिपो के पास जल बोर्ड के उक्त ट्रक को पकड़ लिया है। हालांकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story