भारत
अस्पताल अग्निकांड: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अस्पताल मालिक
jantaserishta.com
30 May 2024 7:55 PM IST

x
सात बच्चों की मौत हो गई थी।
नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को बेबी केयर न्यू बोर्न अस्पताल के मालिक और एक सह-आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हाल ही में अस्पताल में लगी भीषण आग से सात बच्चों की मौत हो गई थी।
मामले में अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन खीची और आग लगने के दौरान ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी आकाश को गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को आकाश को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस बीच, नवीन खीची ने जमानत याचिका दायर की है। इस पर तीन जून को सुनवाई होगी।
मामले में पुलिस की जांच से पता चला है कि दिल्ली सरकार स्वास्थ्य सेवा (डीजीएचएस) द्वारा अस्पताल को जारी लाइसेंस 31 मार्च को समाप्त हो गया था। जांच में यह भी पता चला कि अस्पताल के डॉक्टर नवजात शिशुओं का इलाज करने के योग्य नहीं थे। ये डॉक्टर केवल बीएएमएस डिग्री धारक थे।
पुलिस ने बताया, "अस्पताल में 12 नवजात शिशु भर्ती थे। आग लगने से पहले ही एक की मौत हो चुकी थी। सभी शिशुओं को अन्य लोगों की मदद से अस्पताल से निकाला गया और ईस्ट दिल्ली एडवांस एनआईसीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया।" दिल्ली अग्निशमन सेवा प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि अस्पताल में सात बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच शिशुओं का इलाज चल रहा है। शाहदरा के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि आग बुझाने के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर फटे हुए मिले।
इसके अलावा, पुलिस, दमकलकर्मियों और क्राइम ब्रांच की टीम की जांच में अस्पताल में आग बुझाने के लिए कोई उपकरण नहीं मिला। अस्पताल में प्रवेश और निकास का उचित प्रबंध नहीं था और आपातकालीन निकास के लिए भी कोई रास्ता नहीं था। आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
Tagsदिल्ली अस्पताल अग्निकांडदिल्लीदिल्ली न्यूज़बेबी केयर न्यू बोर्न अस्पतालDelhi Hospital FireDelhiDelhi NewsBaby Care New Born Hospital
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





