भारत
गौरव भाटिया मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का समन, सीजेपी नेताओं ने पोस्ट हटाने पर जताई सहमति
jantaserishta.com
10 Sept 2026 1:49 PM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा नेता गौरव भाटिया की ओर से सीजेपी और उसके नेताओं सौरव दास, अभिजीत दिपके तथा आशुतोष रांका के खिलाफ 2 करोड़ के मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने सीजेपी और अभिजीत दिपके को समन जारी किया है।
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने गौरव भाटिया के खिलाफ उन सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने पर सहमति जताई है, जिनमें उनके नाम पर एक फर्जी कोट्स जोड़ा गया था। गौरव भाटिया से जुड़े पोस्ट 24 घंटे के भीतर डिलीट कर दिए जाएंगे।
सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी और उसके नेताओं सौरव दास, अभिजीत दिपके तथा आशुतोष रांका के वकील से निर्देश लेने को कहा कि क्या वे गौरव भाटिया के खिलाफ किए गए पोस्ट को हटाना चाहते हैं। हाईकोर्ट को बताया गया कि एआई से बनाया गया बैनर हटा दिया गया है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि विरोध करने के अलग-अलग तरीके होते हैं। क्या वाकई आपको इस हद तक जाने की जरूरत है? आप युवा हैं। आपकी अपनी चिंताएं हो सकती हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि हम भी उसी उम्र से गुजरे हैं। उच्च न्यायालय की ओर से कहा गया कि ऐसा नहीं है कि गौरव भाटिया इस उम्र से नहीं गुजरे हैं।
गौरव भाटिया ने कहा कि मैं एक कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं। दूसरी ओर वह व्यक्ति है जो तस्वीर में छेड़छाड़ कर रहा है और एक चैनल का लोगो इस्तेमाल करके उसे विश्वसनीयता दे रहा है। गौरव भाटिया ने कहा कि याचिका दायर करने के बाद भी एक इकोसिस्टम मौजूद है। पश्चाताप कहां है?
हालांकि कोर्ट की ओर से आदेश जारी नहीं किया गया है। दोनों नेताओं से अपने क्लाइंट से निर्देश लेने को कहा गया है। 5 सितंबर को सीजेपी नेता आशुतोष रांका की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट किया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





