भारत

दिल्ली: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी केस में सुनवाई अब 27 अप्रैल को होगी

Admin Delhi 1
13 April 2022 12:00 AM IST
दिल्ली: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी केस में सुनवाई अब  27 अप्रैल को होगी
x

लेटेस्ट न्यूज़: मंगलवार को हरियाणवी डांसर सपना चौधरी केस में सुनवाई नहीं हो सकी। वादी पक्ष के स्थगन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसके चलते कोर्ट ने मामले की सुनवाई 27 अप्रैल के लिए नियत कर दी। मुरादाबाद के रामेश्वर दयाल तुरैहा ने डांसर के खिलाफ परिवाद दाखिल किया था। उन्होंने कहा कि डांसर का 11 जून 2019 को रेलवे स्टेडियम में कार्यक्रम हुआ। भीड़ जुटने से पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। केस की सुनवाई एसीजेएम-5 दानवीर सिंह की अदालत में चल रही है।

इसमें वादी एवं गवाह के बयान दर्ज हो चुके हैं। वादी का कहना है कि मंगलवार को बहस होनी थी किंतु वादी की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था, जिससे सुनवाई टल गई।

Next Story