भारत

दिल्ली सरकार ने सचिवों से कहा, एलजी से सीधे आदेश लेना बंद करें

jantaserishta.com
24 Feb 2023 5:24 PM IST
दिल्ली सरकार ने सचिवों से कहा, एलजी से सीधे आदेश लेना बंद करें
x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली सरकार ने ट्रांजैक्शन ऑफ बिजनेस रूल्स (टीबीआर) को रेखांकित करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को उपराज्यपाल कार्यालय से सीधे आदेश लेना बंद करने का निर्देश दिया है। दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभाग के सचिवों को पत्र लिखकर ट्रांजैक्शन ऑफ बिजनेस रूल्स का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से कोई सीधा आदेश मिलने पर सचिवों को प्रभारी मंत्री को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, उपराज्यपाल टीबीआर और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के नियम 49 व 50 का उल्लंघन कर निर्वाचित सरकार को दरकिनार करते हुए विभाग सचिवों को आदेश जारी कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि उपराज्यपाल से इस तरह के अवैध सीधे आदेशों को लागू करना टीबीआर के नियम 57 का उल्लंघन माना जाएगा। मनीष ससोदिया ने कहा, उपराज्यपाल से सीधे प्राप्त ऐसा कोई भी आदेश संविधान और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story