भारत
दिल्ली सरकार महिलाओं को देगी 50 फीसदी ड्राइविंग प्रशिक्षण शुल्क
jantaserishta.com
4 March 2023 11:01 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली सरकार ने महिलाओं को ड्राइविंग का प्रशिक्षण देने के लिए एक नई योजना चलाई है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की कड़ी में चलाई गई इस योजना के अनुसार दिल्ली सरकार की तरफ से महिलाओं को ड्राइविंग सीखने के लिए ड्राइविंग प्रशिक्षण में लगने वाले कुल शुल्क का 50 प्रतिशत प्रशिक्षण का भुगतान खुद दिल्ली सरकार करेगी। गौरतलब है कि दिल्ली में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार ने एक नई योजना चलाई है। इस योजना के तहत दिल्ली में जो भी महिलाएं ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए इच्छुक हैं, वित्तीय सहायता मुहैया करा रही है। इसके तहत दिल्ली सरकार 50 प्रतिशत प्रशिक्षण की फीस का भुगतान दिल्ली सरकार खुद करेगी। यह प्रशिक्षण दिल्ली के लोनी, सराय काले खां, बुराड़ी और सरकार की ओर से स्थापित अन्य इनहाउस ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र से होगा। दिल्ली सरकार की यह योजना महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की कड़ी में एक अच्छी योजना है।
जो भी महिलाएं इस योजना के तहत ड्राइविंग का प्रशिक्षण लेना चाहती हैं। वे दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए जरूरी शर्त यह होगी कि आवेदनकर्ता दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
Tagsदिल्ली सरकारदिल्लीड्राइविंग प्रशिक्षण शुल्कड्राइविंगDelhi GovernmentDelhiDriving Training FeeDriving
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





